गौरी बाजार। किसानों एवं मिलकर्मियों ने रविवार को चीनी मिल परिसर में ऋषिकेश यादव की अध्यक्षता में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए ऋषिकेश यादव ने कहा कि मजदूर और किसान बकाया भुगतान के लिए 11 साल से संघर्ष कर रहे हैं, मगर सरकार उनकी बातों को अनसुना कर रही है। किसानों व मिलकर्मियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इसके बावजूद मजदूर अपना संघर्ष जारी रखेगा। यदि भुगतान नहीं हुआ तो मजदूर सड़क पर उतरने का काम करेंगे। बैठक में पानमती देवी, राजमती, चंपा देवी, लालमति, हुस्न आरा, कपिल देव यादव, हंसराज, राम ब्रिज प्रधान, राजकुमार, मोहन, शंकर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद