फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महादेवा ताल में अब कम दिखते हैं प्रवासी पक्षी

Mon, 22 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के गड़ेर ​स्थित महादेव ताल  संवाद
विज्ञापन
गड़ेर। महादेवा ताल में प्रवासी पक्षी अब कम ही दिखते हैं। हालांकि ताल का नाम राष्ट्रीय आर्द्र सूची में दर्ज होने से इसके विकास की उम्मीद जगी थी, लेकिन योजना के ठंडे बस्ते में चले जाने से ताल आज भी उपेक्षित है।
विज्ञापन

गड़ेर गांव के पश्चिम करीब 70-75 एकड़ में महादेवा ताल का विस्तार है। करीब चार-पांच वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम अमित किशोर की देखरेख में ताल के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया गया था।
जिससे लोगों में यहां पर्यटन स्थल बनने की उम्मीद जगी थी। विभाग की ओर से कुछ कार्य भी कराया गया था।
बताया जा रहा है कि ताल के किनारे पेड़-पौधे, बैठने के लिए बेंच, दूधिया प्रकाश, पर्यटकों के विहार के लिए नौका आदि का इंतजाम किया जाना था, लेकिन योजना धरी की धरी रह गई। साफ-सफाई और समुचित प्रबंध न होने से इस ताल का पानी भी प्रदूषित हो गया है।
विज्ञापन

गांव के राजेंद्र वर्मा, सुकई वर्मा, अशोक यादव, रामचन्द्र पांडेय आदि का कहना है कि यहां जाड़े में साइबेरियन पक्षी आते थे, लेकिन पानी के प्रदूषित होने से पक्षियाें की संख्या बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें