फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Thu, 03 Sep 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर एक, बनरहा में मंगलवार की रात 19 वर्षीय बीएससी छात्र 19 वर्षीय कृष्ण कुमार पांडेय का कमरे में फंदे से लटका शव मिला।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह उसका शव लटका देखकर परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। कृष्ण कुमार पांडेय बीआरडीपीजी कॉलेज देवरिया में बीएससी का छात्र थे। परिवार वालों के मुताबिक मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कृष्ण कुमार अपने कमरे में सोने चला गया।
सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिवार वाले उसे देखने पहुंचे। कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कृष्ण कुमार का शव छत की कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कृष्ण कुमार के पिता श्रीनिवास पांडेय का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां रीमा पांडेय और बहन श्रेया पांडेय हैं। बेटे की मौत के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें