फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल

Sat, 12 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। मुसैला चौराहे के पास डिवाइडर के पास खड़ी बाइक पर बैठे अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। चोटिल के बेटे ने थाने में तहरीर दी है। मुसैला खुर्द निवासी रामाज्ञा प्रसाद (55) बाइक से गेहूं लेकर मुसैला चौराहे के पास आटा चक्की पर जा रहे थे। चौराहे के पास डिवाइडर पर बाइक रोक सड़क पार करने की सोच ही रहे थे, इसी बीच सलेमपुर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने बाइक में तेज टक्कर मार दिया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें