सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज में सड़क दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मझौलीराज निवासी राजेंद्र यादव (55) तीन दिसंबर की शाम सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया था। परिजन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सड़क दुघर्टना में घायल का इलाज के दौरान हुआ है। शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।