फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में घायल अधेड़ की मौत

Tue, 28 Jan 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। क्षेत्र के राजीव नगर तिराहे पर चार दिन पहले वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लार थाना क्षेत्र के पहेतिया निवासी बिजयी बासफोर 55 वर्ष अपने दामाद श्रवण के घर राजीव नगर आया था। चार दिन पहले सड़क के किनारे खड़े थे तभी अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोग इलाज के लिए मेडिकल कालेज देवरिया ले गए जहां डाक्टरों ने रेफर कर दिया। शनिवार की रात को एम्स गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने रविवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें