प्रतापपुर। रामपुर बाजार के गांधी मैदान पर शनिवार को बीपीएल क्रिकेट महासंग्राम के फाइनल मैच में रामपुर बुजुर्ग ने शाहपुर को हराकर ट्राफी जीत लिया। रामपुर बुजुर्ग ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन का लक्ष्य दिया। शाहपुर की टीम मात्र 234 रन ही बना पाई । विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉ आशुतोष उपाध्याय और बबलू पूर्व विधायक ने ट्रॉफी प्रदान किया तथा विजेता टीम को टीवीएस बाइक दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल से ग्रामीण प्रतिभाएं आगे पहुंचती हैं । इस दौरान आयोजक मंडल के राकेश यादव, मुन्ना अंसारी, अनिल सिंह तोमर प्रधान, बृजेश, रमेश सिंह, साधु शर्मा आदि मौजूद रहे।