फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ की मौत

Sun, 18 Oct 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। पिपरा मदन गोपाल गांव के पास शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के रामनयन सिंह (60) बाइक से अकेले कहीं गए हुए थे। शाम करीब सात बजे घर लौट रहे थे। महुअईया टोला के सामने चौराहा की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने अनियंत्रित होकर रामनयन सिंह के बाइक में टक्कर मार दी। रामनयन बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। एसआई आनंद ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में रामनयन सिंह की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें