फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भैंस के साथ सरयू पार कर रहा अधेड़ बीच धारा में डूबा

Sun, 15 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी पार कर भैंस चराने गए 60 वर्षीय अधेड़ शनिवार शाम लौटते समय नदी में डूबने से लापता हो गया। उनके साथ मौजूद चरवाहों ने तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया। देर शाम तक सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी अक्षयबर यादव शनिवार दोपहर गांव के चार-पांच चरवाहों के साथ भैंस लेकर सरयू पार दियारा में चराने गए थे। शाम करीब चार बजे सभी भैंस लेकर लौट रहे थे। नदी किनारे नाव लगी थी। सभी चरवाहे नाव से नदी पार करने लगे।
उन्होंने अक्षयबर से भी नाव पर चलने को कहा मगर वह भैंस के साथ तैरकर नदी पार करने लगे। भैंस तो किनारे पहुंच गई मगरअक्षयबर बीच धारा में डूब गए। चरवाहों के शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए।
विज्ञापन

परिजन भी रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंचे। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान रोक दिया गया है। रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से फिर तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें