फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्मिकों का कार्य बहिष्कार जारी

Fri, 07 Oct 2016 10:50 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
मनरेगा कार्मिकों ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर मनरेगा कार्मिकों ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अब मनरेगा तभी चलेगी जब सरकार उनकी बातें सुन लेगी।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता अमरनाथ गुप्ता, केशव सिंह ने कहा कि मनरेगा कार्मिकों की मांगें जायज है। जानबूझकर कार्मिकों का शोषण किया जा रहा है। कंप्यूटर आपरेटरों के मानदेय का भुगतान न होने पर रोष जताया गया। प्रदीप कुमार सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, अवधेश मिश्र ने कर्मचारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि 13 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन है। इसमें कार्मिकों को बड़ी संख्या में भाग लेना चाहिए। देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह लड़ाई तभी समाप्त होगी, जब सरकार मांगें मान लेगी। उन्होंने कहा कि हर बार आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता है। लेकिन इस बार सरकार को मांगें माननी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें