बरहज। क्षेत्र के बरछौली गांव निवासी नेऊर राजभर के घर बृहस्पतिवार शाम बरात आई थी। द्वार पूजा के दौरान गांव का ही एक युवक बवाल काटने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने लाई। इसके बाद शादी संपन्न हुई। युवक की ओर से किए गए बवाल को लेकर गांव में चर्चा रहा।
बरात में दरवाजे पर द्वार पूजा कार्यक्रम चल रहा था। जबकि कुछ लोग जलपान और भोजन कर रहे थे। इस बीच गांव का निक्कू यादव मौके पर पहुंच गया और हो-हल्ला करने लगा। कुछ लोग समझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन वह मानने की बजाए और उग्र हो गया। निक्कू दिल्ली के गाजियाबाद के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह दो माह पूर्व गांव आया है। हंगामा करने को लेकर निक्कू के पिता ने पुत्र के खिलाफ तहरीर देकर शिकायत की है। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। कार्रवाई की गई है।