फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र सम्मानित

Mon, 20 Feb 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बंधुनाथ इंटर कॉलेज मायापुर इमिलिया में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते ​शिक्षक व समाजसेवी।
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के बंधुनाथ इंटर कॉलेज में रविवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें सत्र 2021-22 के हाईस्कूल व इंटर के अव्वल छात्र शिक्षकों के हाथों सम्मान पाकर खुश नजर आए।
विज्ञापन

भटनी के मायापुर इमिलिया गांव निवासी पत्रकार रवीश तिवारी का दो साल पूर्व निधन हो गया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया था। उनकी शुरुआती शिक्षा नवोदय विद्यालय से हुई। आईआईटी बांबे से इंजीनियरिंग करने के बाद वह 2005-06 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए। रवीश तिवारी उस वर्ष रोड्स स्कॉलरशिप हासिल करने वाले छह लोगों में शामिल थे। इसके बाद उन्होंने तमाम लुभावने कॅरिअर का विकल्प छोड़कर पत्रकारिता को चुना। बेटे के निधन के बाद पिता सुभाष चंद्र तिवारी समाजसेवा से जुड़ गए। वे समाज से वंचित छात्रों की मदद में जुट गए। इसी क्रम में रविवार को बंधुनाथ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के अव्वल छात्रा पलक पांडेय, आंचल यादव व इंटरमीडिएट के रश्मि तिवारी, ज्योति यादव को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश मिश्र, रामविलास तिवारी, लल्लन तिवारी, महेंद्र यादव, मुमताज अंसारी, संजय राय, अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें