फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने जीता दिल

Mon, 20 Feb 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
ब्लूमिंग रोज एकेडमी नेहरूनगर के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
विज्ञापन
देवरिया। ब्लूमिंग रोज एकेडमी नेहरूनगर का वार्षिकोत्सव शनिवार की देर रात न्यू कालोनी स्थित एक मैरिज हाल में मनाया गया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संरक्षक रामरक्षा दास पटेल ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। शिवांगी गुप्ता, नैंसी तिवारी, समृद्घि पांडेय, अंजली गुप्ता, वैष्णवी तिवारी, तनिष्का बरनवाल, दिव्यांशी वर्मा, ईशा शर्मा, अनामिका यादव, कृति यादव एवं स्वागत गीत संजू प्रजापति, अन्वी यादव, ऋद्घि सिंह, आरोही सिंह, आफिया खातून, जोया सिद्दीकी, अदिती पांडेय, आर्यन सिंह, अनंत वर्मा, असद सिद्दीकी, आदित्य यादव, आजम, कृष्णा वर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। आतिफ, आयुष, शिवम, आयांश, अजीत, ऋतिका, कृष्णा, शशि, आर्यन, तालिफ ने भी विभिन्न थीम पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों के अलावा कौव्वली, कामेडी डांस, जुगलबंदी, फैंसी ड्रेस, पिरामिड, बभ्लूमिंग सांग, मैजिक शो से उपस्थित लोगों से वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि सीडीओ रवींद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ.एसपी मणि त्रिपाठी व सांसद प्रतिनिधि रवींद्र प्रताप मल्ल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्टूडेंट ऑफ द इयर प्री प्राइमरी में आन्या गुप्ता, प्राइमरी में अंशू मद्घेशिया, जूनियर वर्ग में शिवानी गुप्ता को दिया गया। प्रबंधक विजय पटेल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजली यादव, पीके शर्मा, विरेंद्र कन्नौजिया, डॉ.एके कटियार, डॉ.आशुतोष मुरझानी, क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, अशोक शर्मा, सुमन शर्मा, शेषनाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें