बरहज केे भलुअनी स्थित श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान में आयोजित पंडित दुर्गा प्रसाद मिश्र सभागार और
बरहज। भलुअनी स्थित श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में बनकर तैयार पंडित दुर्गा प्रसाद स्मृति सभागार का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्र काफी प्रफुल्लित दिखे। कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के टॉप टेन छात्राओं में शामिल रोशनी के अलावा पुरातन छात्र गाेविंद तिवारी, देवेश गोंड़, सत्यम सिंह, ज्योति को स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया गया। दूसरी ओर लोक गायक शरद तिवारी अंटू, बिजेंद्र सिंह, मनोज तिवारी मंगल, रमेश सिंह दीपक को भी सम्मानित किया गया।
इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी और क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने मां सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि पिता की स्मृति सभागार से छात्र ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक, डाॅक्टर, इंजीनियर आदि बन सकेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि ग्रामीणांचल में बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय स्थापित करने वाले की जितनी प्रशंसा की जाए, कम होगी। कार्यक्रम को सनद कुमार पांडेय, संतोष प्रजापति, गोविंद तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, विनोद सिंह, काशीपति शुक्ल, श्रीप्रकाश शुक्ल आदि ने संबोधित किया। मौके पर अखिलेश्वर तिवारी, रामसेवक यादव, गिरेंद्र यादव, रामजी सिंह, अनुपम मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, मंजीत गुप्त, श्रीराम गोंड़, अभिजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।