सलेमपुर। राम जानकी मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा बाइक सवार टकरा गया। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत खराब देख जिला अस्पताल भेज दिया। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी अजय गुप्ता बुधवार की रात करीब आठ बजे बाइक से लार के तरफ जा रहा था कि रामजानकी मार्ग पर भरौली गांव के करीब खड़ी ट्रक में टकरा गया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद