शारदा सीताराम इंटर काॅलेज और एसएस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित शारदा सीताराम इंटर काॅलेज और कटइलवा के एसएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां मेधावी छात्रों को मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि कपरवार प्रधान नीलू गुप्ता ने उत्कृष्ट अंक पाने वाले अर्पिता, शिवांश, संजीव, आकाश, अदिती मिश्रा, श्रेया शर्मा, आदित्य मिश्र, अमन, अदिती सिंह, प्रत्यूष मिश्र, प्रियांशु, जबकि टॉपर छात्र मानस मिश्र को सम्मानित किया। प्रधान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का उत्साहवर्द्धन होता है। जिससे मुकाम हासिल करने में उनका रास्ता आसान हो जाता है। दूसरी ओर कटइलवा में प्रबंधक प्रभुनाथ शर्मा ने नंदिनी यादव, अनीस निषाद, वंदना, अंशू, रितिका, अन्नू, सोनी प्रजापति, आंचल, विकास साहनी आदि को सम्मानित किया। मौके पर शंभूशरण सिंह, संजय गौतम, महेश्वर मिश्र, पुनीता सिंह, रंजना मिश्रा, जागृति श्रीवास्तव, विपिन शर्मा, प्रवीण तिवारी, रामनक्षत्र, अंकित सिंह और कपिलदेव आदि मौजूद थे।