फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पछुआ से गिरा पारा...गलन ने किया सबको बेहाल

Mon, 22 Dec 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पछुआ की मध्यम गति ने ठंड की तीव्रता बढ़ा दिया है। कड़ाके की ठंड के कारण जीवन सिमट गया है। दिन के समय में भी लोगों को आग और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। पिछले पांच दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है। सोमवार की सुबह आसमान साफ दिख रहा था। दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ गई।
मौसम विभाग लगातार भीषण ठंड की चेतावनी जारी कर रहा है। सोमवार की दोपहर बाद हल्की धूप थी, लेकिन पछुआ हवा के कारण गर्मी महसूस नहीं हुई। पिछले पांच दिनों से धूप नहीं निकल रही है। सुबह के समय शीतलहर भी चल रही है। मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए लोगों ने सुबह की सैर से बचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। मुख्य बाजारों में दुकानें सुबह 11 बजे के बाद खुल रही हैं। सर्दी से बचने के लिए भी कई प्रयास किए जा रहे हैं। दुकानदार और कर्मचारी दुकानें खोलते हैं और ग्राहकों का इंतजार करते हैं। ग्राहक दोपहर 1 बजे के बाद ही दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सोमवार को मुख्य बाजारों से अधिक चहल-पहल चाय की दुकानों पर ही देखी गई। ठंड से बचने के लिए ग्राहक चाय के चूल्हों के पास आकर खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें