पैकौली। सुरौली पुलिस ने दिमागी रूप से अस्वस्थ महिला को सकुशल उसके परिवार वालों से मिलवा दिया है।
महिला की पहचान तश्मीना खातून निवासी साकेत नगर, सदर कोतवाली, के रूप में हुई। पति अरशद अंसारी रात में थाने पर पहुंचकर उसे साथ ले गए।
बुधवार की देर रात डायल 112 पर सूचना मिली कि सिंगही गांव के पास एक महिला सड़क पर भटक रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से बातचीत की, मगर वह नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी।
उपनिरीक्षक ममता मिश्रा ने मिशन शक्ति टीम के साथ उससे बातचीत की। काफी प्रयास के बाद महिला के घरवालों के बारे में जानकारी मिली। संवाद