फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Fri, 26 Sep 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया में सोनार समाज ने नगर पालिका में बैठक कर शहीद शिवराज सोनार की प्रतिमा प्रमुख चौराहे पर लगाने की मांग की। समाज ने इसके लिए पांच सूत्रीय ज्ञापन अध्यक्ष को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया। जिला साेनार समाज की बैठक बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिसर में हुई। इसमें समाज के लोगों ने शहीद शिवराज सोनार का शहर के प्रमुख चौराहे पर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग करते हुए पांच सूत्री ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि शहीद शिवराज सोनार समाज के लिए हमेशा लड़ाई लड़ते थे। उनके बताए गए रास्तों पर समाज के लोगों को चलने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में मंडल संरक्षक शंखपाल सर्राफ, उमाशंकर वर्मा, सुनील सोनी, श्यामसुंदर वर्मा, वाशुदेव वर्मा आदि ने नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह को पांच सूत्रीय मांग पत्र देकर कहा कि शहर में किसी प्रमुख चौराहा पर शहीद शिवराज की प्रतिमा स्थापित कर चौराहा का नाम शहीद के नाम से रखा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें