फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश के बाद बढ़ी गलन, कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 07 Jan 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में हल्की धूप के बावजूद ठंड से नहीं मिली राहत
विज्ञापन



देवरिया। शुक्रवार की रात में हुई बारिश के बाद जिले में गलन बढ़ गई है। बर्फीली हवा चलने से लोग शनिवार को ठिठुरने पर मजबूर रहे। सुबह कोहरे के बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन सुबह 11 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। 12 बजे के बाद हल्की धूप जरुर खिली लेकिन इससे राहत नहीं मिली।
बढ़ी ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भोर से ही घना कोहरा छाया रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की शाम को हुई बारिश का असर शनिवार को भी दिखा। पूरे दिन हवा ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शाम होते-होते ठंड और बढ़ गई।
विज्ञापन


ट्रेन से सफर करने वाले हो रहे परेशान
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं। शनिवार की दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे के मध्य तक कोई ट्रेन नहीं आईं। छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस अप और डाउन, समस्तीपुर-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, छपरा-इंटरसिटी एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस, पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसीटी एक्सप्रेस रद्द रहीं। वहीं आम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, मौर्यध्वज एक्सप्रेस, रत्नगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस कई घंटे विलंब से आईं।

रोडवेज बसों में भी कम दिख रहे यात्री

मौसम का कहर रोडवेज की संचालन व्यवस्था पर भी पड़ा है। ठंड से के चलते कम यात्री ही बसों में दिख रहे हैं। जो आ रहे है, उनमें से ज्याातर दैनिक यात्री हैं। इससे परिवहन निगम की आय प्रभावित हो रही है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को कुछ बसेंं कर्मचारियों के नहीं आने तो कुछ खराब होने के चलते नहीं चलींं। इधर यात्रियों की संख्या में कमी आई हैं।

स्पीकअप
हर दिन गोरखपुर से देवरिया आना होता है। यहां संत विनोबा पीजी कॉलेज में विधि के छात्र हैं। एक बजे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन देरी के चलते अब तक नहीं आई है। -.विकास कुमार, यात्री
विज्ञापन



-
कई ट्रेनों के निरस्त होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। जो ट्रेनें चल रही हैं, वह भी काफी विलंब से आ रही हैं। इससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। - अभय शाही, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें