फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला मेहंदी का जुलूस

Wed, 24 Jun 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार में जुलूस के दौरान केले के पौधा को काटते तजियादार
विज्ञापन
लार। नगर में मंगलवार की शाम को केला काटने की रस्म पूरी की गई। इसके पूर्व सोमवार की रात में नगर में मेहंदी का जुलूस निकाला गया। दोनों जुलूस में सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।वहीं ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई। ताजियादारों ने इस दौरान करबत भी दिखाए।
विज्ञापन

लार नगर में प्रत्येक वर्ष की तरह शाम को ताशा के साथ करतब दिखाते हुए ताजियादारों का जुलूस निकला।
बाजार तिराहा से निकले ताजियादार प्रत्येक साल की तरह नगर पंचायत कार्यालय के सामने शाम 7:30 बजे पहुंचे।
वहां केला का पौधा काटने के बाद वापस अपने चौक पर गए। जहां केला का पौध रखा गया। इसके पहले रात 10 बजे नगर में मेहंदी का जुलूस शान शौकत के साथ निकाली गई। इसमें पांच अखाड़ा के आयोजक और सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ताशा की धुन पर बाजार में भ्रमण करने के बाद तड़के करीब 3.30 बजे जुलूस चौक में पहुंचा।
सभी मेहंदी का मिलान होने के बाद जुलूस समाप्त हुआ। इसको लेकर पूरी रात लार नगर में चहलकदमी रही और चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्दैत नजर आई।
वहीं जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चनुकी मोड़ से बाजार के तरफ आने वाले वाहन और लखु मोड़ के तरफ से जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया थाए ताकि जुलूस के दौरान यातायात प्रभावित ना हो।
विज्ञापन

इसके अलावा रामनगर,मेहरौना, पिंडी,सहजौर,सहित क्षेत्र के कई गांवों में भी मेहंदी और केला जुलूस निकाला गया था। इस दौरान भुटेली, अजहर लारी, बबलू, मन्ना लारी, आजम लारी,पप्पू लारी,महफूज लारी,अजहर लारी, सहित आदि लोग मौजूद रहे।प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि शांति तरीके से दोनों जुलूस संपन्न करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें