संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बुधवार को बीआरसी देवरिया सदर स्थित शिक्षक भवन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक एंव जिला इकाई की संयुक्त बैठक जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द की अध्यक्षता में बीआरसी देवरिया सदर के शिक्षक भवन में हुई । बैठक में संगठन की गतिविधियों और विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर चर्चा किया गया।
बैठक का संचालन आशुतोष नाथ तिवारी ने किया एवं एजेंडा बिंदु को आशुतोष चतुर्वेदी ने प्रस्तुत किया,जिसमें संगठन द्वारा ब्लॉक स्तर पर शिक्षक समस्याओं के निवारण, कम नामांकन पर हो रही कार्यवाही पर सकारात्मक कार्य करने, ब्लॉक कार्यकारिणी द्वारा उपलब्धियों को समय से अद्यतन करने, बीईओ से हर माह मुलाकात कर समस्याओं का निस्तारण कराने, ब्लॉक कार्यकारिणी के विस्तार करने इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा हुई।
जिला संयोजक जयशिव प्रताप चन्द ने कहा कि शिक्षक हित में संगठन का सतत सक्रिय रहना आवश्यक है। ब्लॉक इकाइयां, संगठन की धुरी हैं। हमें शिक्षण कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करना है। संगठन के पदाधिकारियों में आपसी समन्वय एवं तालमेल आवश्यक है। उन्होंने डिजिटिलाइजेशन के खिलाफ 8 जुलाई को आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में सभी ब्लॉक इकाइयों के सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले जनपद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का आभार जताया।
इस अवसर पर शशांक मिश्र, प्रमोद कुशवाहा,ज्ञानेश यादव, रजनीकांत त्रिपाठी, शिखर शिवम,सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, रामबालक सिंह, विनय तिवारी, देवेंद्र सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र यादव संतोष तिवारी, जितेंद्र साहू, एहसान, मुन्ना अंसारी, ज्योति गुप्ता, अभिषेक कुशवाहा, सुनील यादव, शैलेष तिवारी, आनंद त्रिपाठी, विजय कुमार, आदित्य विक्रम सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित थे।