फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा, हर हाल में करेंगे हासिल

Sun, 04 Nov 2018 10:54 PM IST
deoria
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। इसमें चेतना रथ यात्रा में शामिल प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन

एस फोर के प्रांतीय अध्यक्ष एसपी तिवारी ने कहा कि सरकार 20 दिसंबर के पहले यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। राष्ट्रीय कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री आरके निगम ने कहा कि चेतना रथ यात्रा का उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली व कर्मचारी शिक्षक समाज की साख को बचाना है। आरपी मिश्रा ने कहा कि पेंशन बहाली में कर्मचारी, शिक्षकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हम पुरानी पेंशन लेकर ही रहेंगे। योगेश त्यागी ने कहा कि चेतना रथ यात्रा के चलते प्रदेश भर के शिक्षक कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। देश के सांसद व विधायक अपनी पेंशन छोड़ें, जब 35 से 40 वर्ष की सेवा के बाद शिक्षक-कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही तो बेहद कम दिन सेवा की बुनियाद पर इन्हें पेंशन क्यों दी जा रही है। नए सरकारी सेवकों व उनके परिवार का भविष्य शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड के हवाले कर दिया गया है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। इसे हर हाल में हासिल करके दम लेंगे। इस दौरान विजय कुमार सिंह, रामायण राय, अभिमन्यु तिवारी, सुनील सिंह, दिनेश्वर मिश्रा, ओपी सिंह, उमाशंकर शुक्ल, कृपा नारायण सिंह, शौकत अली, सुनीता सिंह, दीनदयाल, रामायण दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें