फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में खलल पैदा करने वालों पर करें कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों में खलल पैदा करने वालों पर करें कठोर कार्रवाई
विज्ञापन

अपराध गोष्ठी में बोले एसपी, गुमशुदा लोगोें की तलाश के लिए चलेगा ऑपरेशन हंट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गुमशुदा लोगोें की तलाश के लिए ऑपरेशन हंट चलेगा। त्योहारों में खलल डालने वालों पर थानेदार सख्त कार्रवाई करें। यह कहना है एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र का। पुलिस लाइंस में रविवार को थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित अपराध गोष्ठी में सबसे पहले पुलिस कर्मियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का आदेश दिया। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम करने के लिए रात में गश्त बढ़ाने को कहा। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ साथ ही डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट करने की भी सीख दी। वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जाए। शातिर अपराधियों पर गुंडा, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई, एंटी रोमियो टीम का अभियान को निरंतर जारीर रखे। वाहन चेकिंग के दौरान शालीनता बरतें। भूमि विवाद के मामले में राजस्व टीम के साथ समन्वय बना कर निष्पक्ष कार्रवाई करें। इस दौरान सभी सीओ और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें