फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में छाया रहा जलनिकासी का मुद्दा

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने जिले के अफसरों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में छाया रहा जलनिकासी का मुद्दा
विज्ञापन

फोटो
सिंचाई विभाग को तत्काल जलनिकासी के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की हिदायत
करीब छह घंटे तक कृषि मंत्री ने की जिले के विकास कार्यों की समीक्षा
पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम, डीपीआरओ और जलनिगम के अफसरों को फटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शनिवार को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास भवन के गांधी सभागार में करीब छह घंटे तक चली बैठक में शहर की जलनिकासी और सफाई व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। मंत्री ने कुर्ना नाले की सफाई तत्काल कराने की हिदायत दी। लापरवाही पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन को कार्रवाई की हिदायत दी। शहर के नालों से सख्ती पूर्वक अतिक्रमण हटवाकर जलनिकासी के लिए डीपीआर तैयार कर प्रेषित करने के जलनिगम को निर्देश दिए।
मंत्री ने शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। एडीपीआरओ ने इसके लिए 15 अगस्त तक डेडलाइन बताई। विधायक बरहज सुरेश तिवारी ने शौचालय बनने के बाद भी उपयोग न करने वालों को दंडित करने की मांग की। डीएम अमित किशोर ने कहा कि इस पर प्रभावी कार्रवाई कराई जा रही है। कृषि मंत्री ने खुले में शौच पर दंड का प्राविधान बताते हुए इसका पालन कराने को कहा। कृषि मंत्री ने सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा कराने को कहा। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल पिपरा चंद्रभान के निर्माण में शिथिलता पर कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएस के अभियंता विनय कुमार सिंह पर नाराजगी जताई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कार्य प्रगति का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी में शेष आवासों के निर्माण में तेजी लाने को कहा। नहरों पर पुलिस पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम बनाकर लाभार्थियों की पात्रता जांच कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्रों को गोल्डन कार्ड वितरित करने के लिए 25 से 30 जुलाई के बीच ब्लॉकों में कैंप लगाने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए जाने का निर्देश विद्युत निगम को दिया। पशुधन राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद ने खोरमा गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद भी जफराबाद में पानी नहीं पहुंचने पर आपत्ति जताई। एक्सईएन को 15 दिनों में इसे दुरुस्त कराने को कहा। फरवरी-मार्च में 40 सड़कों का टेंडर होने के बाद भी काम शुरू न होने पर नाराजगी जताई। बैठक में सदर विधायक जन्मेजय सिंह, डीएम अमित किशोर, सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
डूबता रहा शहर, समीक्षा में मशगूल रहे कृषि मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बारिश से शहर के सभी हिस्सों में लोग जलभराव से जूझ रहे थे। राहत के लिए सरकारी अमले की ओर उम्मीद लगाए बैठे थे, मगर अफसरों के साथ कृषि मंत्री बंद कमरे में योजनाओं की समीक्षा में मशगूल रहे। अफसर तो जनता से दूरी बनाए ही रहें, जनप्रतिनिधि के रूप में चुने गए नेता भी जनता की पीड़ा देखने के लिए उनके बीच नहीं पहुंचे। जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता को लेकर लोगों में नाराजगी रही। एसडीएम और सीओ को छोड़ कोई भी जिम्मेदार पीड़ितों के बीच जाने की जहमत नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें