फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद की मीनार मकान पर गिरी

Mon, 13 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
आंधी में मीनार ‌मकान पर ‌िगगिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज, पिछले वर्ष गौरा गांव के पश्चिमी टोले स्थित मस्जिद की उत्तरी बाउंड्री पर मस्जिद की कमेटी ने मीनार बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


मीनार की ऊंचाई 72 फिट दी गई।
निर्माण के समय मीनार में मात्र तीन सरिया के प्रयोग को देख आस पास के रहने वालों ने आपत्ति जताते हुए, मीनार में मजबूत सरिया और पिलर डालने की बात कही।
लेकिन निर्माण कर रही कमेटी ने इस पर ध्यान न देकर मीनार का निर्माण करा दिया। रविवार की दोपहर बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाओं ने मस्जिद की दीवार को झकझोर दिया।
जिसके चलते बहत्तर फिट की मीनार समीप के रामनक्षत्र तिवारी की पक्की मकान पर गिर पड़ी।
घटना के समय मकान में 70 वर्षीय रामनक्षत्र लेटे हुए थे, जो मलबे में दब गए। लोगों की मदत से उनको बाहर निकाल उपचार के लिए भेजा गया। वहीं खड़ी एक बाइक मलवे में दब गई। मीनार गिरने से गौरा गांव से कटईलवां जाने वाला सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिजली के तार सहित पोल टूट गए। वहीं मीनार गिरने से पहले लहराने लगी तो वहां गांव के ही सुबाष यादव व लियाकत अली खड़े होकर मीनार की ओर देख चिल्लाने लगे। दोनों लोग रामनक्षत्र तिवारी के पास बैठ कर बातें कर रहे थे। उन्हें आशंका हुई कि मीनार गिर रही है, तो वह बाहर भाग खड़े हुए। तभी मीनार जहां वो बैठे थे, वहां मीनार गिर पड़ी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें