फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी-घाटों और घरों में स्नान-ध्यान कर किया दान-पुण्य

Tue, 16 Jan 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा भाव से जिले में मनाया गया खिचड़ी पर्व, मंदिर पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, किया पूजन-अर्चन
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित हुआ खिचड़ी सहभोज का आयोजन



देवरिया। मकर संक्रांति का पर्व जिले में सोमवार को पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। नदी-घाटों पर एवं घरों में स्नान ध्यान कर दान-पुण्य किया गया। खिचड़ी भोज का आयोजन विभिन्न संगठनों की ओर से किया गया। इस मौके पर बच्चों, युवाओं ने पतंगबाजी का खूब आनंद लिया। मकर संक्रांति के अवसर पर घरों में विशेष उत्साह देखा गया। धूप नहीं होने के बावजूद स्नान करने को लेकर उमंग बरकरार रहा। इस मौके पर घरों में खिचड़ी बनाई गई और सप्रेम सभी को खिलाया गया। आने वाले का स्वागत भी यही खिलाकर किया गया। शाम को घरों में पकवान भी बनाए गए।
सब्जी व्यवसायी समिति सहित अन्य संगठनों ने कराया सहभोज
गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे सब्जी व्यवसायी सेवा समिति की ओर से सेवा व दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, संरक्षक रविंद्र प्रताप मल्ल, भाजपा नेता हरेंद्र जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, शक्ति गुप्ता आदि ने मंच पर पहुंचकर व्यापारियों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर गरीबों में कंबल का दान भी किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राम सिंह कुशवाहा, महासचिव रामेश्वर जायसवाल, नितेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज जायसवाल, बबलू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। उधर सब्जी मंडी में फुटकर सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाप्रसाद सोनकर की देखरेख में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। मालवीय रोड में स्वर्णकार समाज की ओर से राहगीरों को खिचड़ी खिलाई गई।
विज्ञापन




आस्थावानों ने सरयू नदी में लगाई डुबकी



बरहज। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोगों ने सरयू नदी तट पर आस्था की डुबकी लगाते हुए दान-पुण्य किया। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा भीड़ में काफी कमी देखी गई। स्नान के बाद लोगों ने देवालयों में पूजा-अर्चन करने के साथ दान-पुण्य किया। बाजार में लोगों ने मेले का आनंद उठाया। कपरवार संगम तट और पैना सरयू नदी में भी लोगों ने डुबकी लगाई। नगरपालिका की ओर से स्नानार्थियों की सहूलियत के लिए नदी तट पर साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।



राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कराया खिचड़ी भोज, बांटा कंबल

फोटो समाचार......

सलेमपुर। ब्लॉक के परसिया खाप गांव में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की ओर से खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष बृजेश कुशवाहा ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमरदत्त यादव, विनय पांडेय, अजय दूबे वत्स, रविशंकर मिश्र, नागेंद्र गुप्ता, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।



दुग्धेश्वरनाथ को चढ़ाई खिचड़ी



रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर सोमवार की सुबह जुटी भक्तों ने भीड़ ने खिचड़ी चढ़ाने के बाद सहभोज में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर पहुंचे भक्तों ने गर्भगृह में पूजा कर भगवान को चवल, उड़द दाल, गुड़, तिल, लाई चढ़ा कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में समाजसेवी संस्था की ओर से सहभोज आयोजित हुआ। परिसर में लगे मेले को बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।



नदियों में स्नान कर किया सहभोज
भाटपाररानी। क्षेत्र के छोटी गंडक नदी और खनुवा नदी में लोगों ने सुबह पहुंचकर स्नान कर दान किया। छोटी गंडक नदी के सवरेजी ,दन उर, मलहचक, मदनचक,चनुकी तथा खनुवा नदी के बनकटा शंभू, खैराट, केहूनिया, धर्मखोर करण, सरया, कुकुर घाटी आदि स्थानों पर महिलाओं और पुरुषों ने स्नान किया तथा ब्राह्मण व गरीबों को अन्न, वस्त्र आदि दान किया। इसके अलावा मदनचक चनुकी बाजार ,भाटपार रानी नगर, सोहनपुर ,भवानी छापर, भिंगरी आदि स्थानों पर दोपहर खिचड़ी के सहभोज का आयोजन हुआ। पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक सुरेश यादव, डॉक्टर आशुतोष उपाध्याय, स्वामीनाथ यादव आदि ने सहभोज में भाग लिया।
विज्ञापन



मौना गढ़वा में वितरित किया गया कंबल
मईल। भागलपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मौना गढ़वा में ग्राम प्रधान जनार्दन कुशवाहा ने जरूरतमंदों को मकर संक्रांति के अवसर पर गरीबों में 150 कंबल वितरण किया। इस दौरान लाल बहादुर राजभर, बंसी राजभर, राजधारी यादव, सुनील कुमार, शंकर राजभर, बजरंगी गोंड, मुन्नीलाल, धनेशकुशवाहा, ब्रजेश उपाध्याय, रामानंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें