भनवापुर। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा की अगवाई में सचल चिकित्सीय दल के माध्यम से संक्रामक बीमारी को रोकने के लिए दवाओं का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को दल में डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के साथ डॉ. बीके सिंह, डॉ. हनुमंत लाल मिश्र, राजीव त्रिपाठी, राहुल कुमार, मनोज कुमार, बलराम मिश्र, अजय कुमार पांडेय आदि शामिल रहे। अधीक्षक ने बताया कि सोमवार को ग्राम वीरपुर एहतमाली, वीरपुर कोहल, बढय़ा, पेड़रिया जीत, बिलरिया, विशुनपुर, परसोहिया तिवारी, सफीपुर गंगापुर आदि गांवों में कुल 376 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। संवाद