फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पॉवर लिफ्टिंग में चिकित्सा अधीक्षक की चांदी

विज्ञापन
ओपेन पावर लिफ्टिंग स्टेट चैपिंयनशिप के रजत पदक विजेता डा. दिनेश यादव। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
यूपी पॉवर लिफ्टिंग में चिकित्सा अधीक्षक की चांदी
विज्ञापन

रुद्रपुर सीएचसी के अधीक्षक के डॉ. दिनेश यादव ने रजत पदक जीत कर मचाया धमाल
105 किलो भारवर्ग में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व
470 किलोभार उठाया, गोरखपुर के मूल निवासी हैं डॉक्टर दिनेश
रुद्रपुर। सीएचसी रुद्रपुर के अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव चिकित्सा सेवा के साथ ही खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने यूपी ओपेन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर धमाल मचाया है। इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले वह यूपी के पहले चिकित्सक हैं।
19 से 20 नवंबर तक लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित यूपी पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की 99 से 105 किलोभार वर्ग स्पर्धा में देवरिया के चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव ने दूसरा स्थान अर्जित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने क्लीन और जर्क में कूल 470 किलो भार उठाकर रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर उनका चयन राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 19-20 जनवरी 2023 को होगा।
पॉवर लिफ्टिंग में पदक जीतने वाले डॉक्टर के खेल प्रतिभा की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई के दौरान भी वह भारोत्तोलन में रियाज बनाते रहे। वेट लिफ्टिंग करना उनका बचपन से शौक रहा है। वह स्कूली शिक्षा के दौरान भारोत्तोलन में कई पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

उनकी इस कामयाबी पर सीएमओ डॉ. राजेश झा, विधायक जयप्रकाश निषाद, डॉ. रामभरोसा त्रिपाठी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सुशील मल्ल, डॉ. एसएन मणि आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें