देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में एनाटामी विभाग की ओर से रविवार को कैडवारिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अगले एक वर्ष तक अपनी पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैडेवर की गोपनीयता बनाए रखने की शपथ ली। सम्मान स्वरूप कैडेवर को पुष्प अर्पित किया। प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को नीटपास कर देवरिया मेडिकल काॅलेज में एडमिशन लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने नियमित अध्ययन को सफलता का मूल मंत्र बताया। इस अवसर पर एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय, सहायक आचार्य डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. खुसरो नोमानी आदि माैजूद रहे। संवाद