फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुराने इमरजेंसी भवन में शिफ्ट होगा औषधि भंडार

Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज परिसर में इमरजेंसी की खाली पड़ी बि​​ल्डिंग
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने के प्रयास जारी हैं। मेडिकल कॉलेज का औषधि विभाग इमरजेंसी के पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

इमरजेंसी सेवाओं के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट होने के बाद यह भवन खाली है। मेडिकल काॅलेज में प्रतिदिन करीब 4.5 हजार नए और पुराने मरीजों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाती है।
इसके लिए काॅलेज प्रशासन ने केंद्रीय औषधि भंडार पुराने जिला अस्पताल भवन में बनाया हुआ है। इस भवन में औषधि वितरण काउंटर भी है। जिला अस्पताल का यह भवन ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया में है। इसको देखते हुए काॅलेज प्रशासन नई जगह की तलाश में था।
विज्ञापन

इस बीच इमरजेंसी सेवाएं ट्रामा सेंटर में शिफ्ट होने से इमरजेंसी भवन खाली हो गया।
ऐसे में मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने इस भवन में केंद्रीय औषधि भंडार और औषधि वितरण काउंटर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को इस भवन की साफ सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें