संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संभावित कोविड के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज सतर्क है। इसको लेकर चौकसी बरती जा रही है। यहां एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता के तीन ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं।
इसके अलावा अन्य संसाधनों को सहेजने का कार्य हो रहा है। हालांकि संभावित मरीज और इसे लेकर अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। इसके बावजूद सभी को सचेत किया जा रहा है।
देश के कई राज्यों में कोविड के नए वेरिएंटर से पीड़ित मरीज मिले हैं, लेकिन प्रदेश में मरीज के नहीं मिले हैं। इसके बावजूद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।
यहां पीएम केयर, विल मिलिंडा विलगेट्स और पीपुल डेमोक्रेटिव के तीन ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं। प्रत्येक की क्षमता एक हजार लीटर प्रति मिनट है।
इसके अलावा करीब पचास वेंटीलेटर, पचास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, आठ बाईपैप, पांच एचएफएनसी हैं। आवश्यकता पड़ने पर वेंटीलेटर से सीपैप का काम भी लिया जा सकता है।
ट्रेंड डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी हैं। पहले के अधिकांश डॉक्टर, जेआर, स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण भी दी गई है। इसके अलावा अभी दस बेड का आइसोलेशन वार्ड भी है। जरूरत पड़ने पर व्यवस्था की जाएगी।ज