फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे अपनी भाषा में करेंगे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई : प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के बेटे अपनी भाषा में करेंगे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई : प्रधानमंत्री
विज्ञापन

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोंदा सोनूघाट में रविवार को आयोजित चुनावी सभा में कहा कि कोशिश होगी कि गरीब, किसान का बेटा अपनी भाषा में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि यूपी में एक साथ नौ मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने का मौका मिला, जिसमें देवरिया का महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। पूर्व की सरकारें भी मेडिकल कॉलेज बना सकती थीं, लेकिन परिवारवादियों की प्राथमिकता में यह नहीं था। देवरिया ही नहीं, पूरे यूपी में 18 मेडिकल कॉलेज हमने बनाए हैं और 20 पर काम चल रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में जिस तरह का चुनाव हो रहा है, घोर परिवारवादी उसे समझ नहीं पा रहे हैं। चुनाव गरीबों, राष्ट्रभक्तों और परिवारवादियों के बीच है। परिवारवादियों को पटखनी देने के लिए सामान्य और पिछड़ा वर्ग एकजुट है। हर तरफ एक ही गूंज है कि आएगी तो भाजपा ही। उन्होंने कहा कि घर में बीमार पड़ने पर देवरिया सहित आसपास के जिलों के लोगों को गोरखपुर भागना पड़ता था। पहले की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दिमागी बुखार से बच्चों की मौत होती थी, स्थिति सुधारने के लिए कुछ नहीं किया, अब बच्चों की जिंदगी बच रही है। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की देन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। किसानों की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि गन्ने की पर्ची के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ती थी, अपमान सहना पड़ता था। किसान कर्ज लेकर बेटियों की शादी करते थे, लेकिन अब प्रदेश सरकार नई चीनी मिलें खोलने जा रही है। पुरानी चीनी मिलों की स्थिति सुधारी जा रही है। गन्ना किसानों को एक लाख 60 हजार करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। कहा कि हमारी सरकार लोगों की कैसे चिंता करती है, इसका एक छोटा सा उदाहरण गोरखपुर का खाद कारखाना है। लंबे समय से यह बंद था और इसे शुरू करने के लिए सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ आवाज उठाया करते थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार होने के बाद इसे चालू कराया गया है। उन्होंने कहा कि देवरिया की धरती अयोध्या से जुड़ी है। भगवान राम को निषाद राज का साथ मिला है। सबका साथ सबका विकास की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि गैस कनेक्शन, बिजली, स्वास्थ्य, मुफ्त राशन, बिना भेदभाव के सबको उपलब्ध कराया गया। पीएम ने लोगों से हाथ उठवाया और कहा कि घर-घर जाइए। मेरा प्रणाम लोगों तक पहुंचाइए और तीन मार्च को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए कहिए।
विज्ञापन

सुशासन कायम किया : सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीति को बदलकर सुशासन कायम किया है। सरकार की योजनाओं से लोगों को जोड़ने का कार्य किया गया है। कल्याणकारी योजनाएं यूपी में लागू करने की सफलता प्राप्त हुई है। पीएम के मार्गदर्शन में दो एम्स और 32 नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। गरीबों को राशन मिल रहा है। एक्सप्रेस वे बनाने में बुल्डोजर और गरीबों का हक हड़पने वाले माफिया पर बुल्डोजर चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें