फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मांस-मछली की दुकानों की हुई जांच मानकों की अनदेखी पर चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद, पुलिस प्रशासन और खाद्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित मीट, मछली एवं चिकन की दुकानों के विरुद्ध विशेष जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कई दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कुछ व्यापारी बिना आवश्यक लाइसेंस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र के दुकान संचालित करते हुए पाए गए। साथ ही कई स्थानों पर दुकानों का खुले में संचालन एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी भी पाई गई।
नगर पालिका की टीम ने ऐसे व्यापारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ व्यापारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही भी की गई। संवाद
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद, देवरिया द्वारा सभी संबंधित व्यापारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यक लाइसेंस एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर ही अपने प्रतिष्ठानों का संचालन करें तथा स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करें। नगर पालिका परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाती रहेगी, जिससे नगर क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उक्त अभियान में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सफाई निरीक्षक राजप्रताप सिंह, सफाई नायक रवि प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव, शिवू यादव, शिवशंकर जायसवाल, मृत्युंजय पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें