फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसडीएम व बीएसए की देखरेख में पैमाइश

Wed, 24 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने बरहज और रुद्रपुर क्षेत्र के विद्यालयों व ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार ने प्राथमिक विद्यालय बरांव की भूमि की पैमाइश कराई। इसके बाद बाउंड्री निर्माण के लिए पत्थर लगवाए। प्रात 9 बजे बीएसए प्राथमिक विद्यालय बरांव पहुंचे। वहां रंगाई-पुताई का कार्य प्रगति पर मिला।
विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण को लेकर चल रहे भूमि विवाद को देखते हुए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार बरहज की उपस्थिति में राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कराकर पत्थर लगवाए गए। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को अवशेष 160 मीटर चहारदीवारी का निर्माण 25 जून से पहले कराने को कहा। साथ ही साफ-सफाई का कार्य 24 जून तक पूर्ण कराने का कड़ा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें