फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कबड्डी में मायापुर के बालक और बीआरडी की बालिकाएं बनीं विजेता

Mon, 05 Oct 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीमों के खिलाड़ी,
विज्ञापन
भाटपाररानी। बीआरडी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में बंधुनाथ इंटर कॉलेज मायापुर और बालिका वर्ग में बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन तहसील क्रीड़ा प्रभारी प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बंधुनाथ इंटर कॉलेज मायापुर विजेता और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भाटपाररानी उपविजेता रहा।
अंडर-17 बालक वर्ग में सुभाष इंटर कॉलेज भटनी ने पहला और एसपीडी हाईस्कूल बड़कागांव दूबे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 वर्षीय बालक वर्ग में बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी विजेता और सुभाष इंटर कॉलेज भटनी उपविजेता रहा।
अंडर-19 बालिका वर्ग के मुकाबले में बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी विजेता और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
अंडर-17 बालिका वर्ग में सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी ने पहला तथा बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपाररानी विजेता और बीआरडी कन्या हाईस्कूल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ा शिक्षक विपिन बिहारी चंद्र यादव, जितेंद्र यादव, सत्यम मिश्रा, शिवशंकर सरोज, रामप्रकाश द्विवेदी, रामाश्रय कुशवाहा, प्रियंका, अर्चना, सुनील पांडे और महेंद्र राही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें