फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की मासूम से मौसा ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल की मासूम से मौसा ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक मौसा ने दो अक्तूबर को घर में एक आठ साल की मासूम को कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होने पर मां ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह मायके में अपनी दो पुत्रियों को छोड़कर किसी काम से मुंबई गई थी। उसके मौसा भी वहीं आए थे। रात में दोनों बहनें सोई थीं। इसी बीच उसने आठ साल की मासूम को दूसरे कमरे में ले जाकर मुंह बंद कर दुष्कर्म किया। शोर सुनकर दूसरी पुत्री उठी और मौसी को बताई। मां को बताने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अक्तूबर को लौटने पर पुत्री ने मां को सारी बात बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल मृत्युंजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें