फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मौनी अमावस्या पर सरयू नदी में लोग लगाएंगे आस्था की डुबकी, तैयारियां पूरी

Fri, 09 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार-08डीईओ 142, 143
विज्ञापन

नदी घाट पर सजी दुकानें, धर्मशाला और मंदिरों में ठहरे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मौनी अमावस्या पर्व पर जुटने वाली भीड़ को लेकर नगर पालिका की ओर से बृहस्पतिवार को तैयारियां पूर्ण करा ली गई हैं। जहां शुक्रवार को दूर-दराज से आए लोग सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
नगर में पर्व पर जुटने वाली भीड़ को लेकर दुकानें सज गई हैं। जबकि लोग धर्मशाला और मंदिरों में अपना ठौर बनाए हुए हैं। देर शाम तक लोगों के आने का क्रम जारी था।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर्व पर सरयू नदी तट पर स्थानीय, आसपास के अलावा दूर-दराज से आए लोग स्नान-दान करते हैं। नगर पालिका की ओर से प्रमुख घाटों, मार्गों की साफ-सफाई कराकर चूना छिड़काव कराया गया है। नदी घाट पर दूर-दूर से आए दुकानदार भी अपनी दुकानें सजा लिए हैं। जुटने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन की ओर से तहसील, लवरछी और पैना तिराहे पर भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
थाना मार्ग पर किसी भी वाहन के जाने पर रोक रहेगी। वाहनों की पार्किंग के लिए मोहन सेतु पर जाने वाली सड़क के निकट खाली जगह पर स्टैंड बनाया गया है।
एसडीएम अवधेश कुमार निगम, पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, इंस्पेक्टर राहुल सिंह आदि ने व्यवस्था का हाल जाना। भीड़ वाली जगहों पर सादे वेश में महिला-पुरुष आरक्षी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार स्नान पर्व पर करीब एक लाख स्नानार्थियों के जुटने का कयास लगाया जा रहा है। पंडित अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि नौ फरवरी को महापर्व पर पवित्र नदियों में स्नान और भगवान विष्णु की पूजा करने से पाप से मुक्ति मिलती है। मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान, तप के अलावा कथा-व्रत का पाठ करने के बाद ही पुण्य मिलता है। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था।
एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि स्नान पर्व को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था कराते हुए संबंधिताें को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें