फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूरे दिन बरहज-बड़हलगंज के लिए नदारद रहीं बसें, यात्री रहे परेशान

Fri, 09 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया रोडवेज परिसर में बरहज जाने के लिए धक्का मुक्की करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
....फोटो समाचार
विज्ञापन

सलेमपुर व गोरखपुर जाने के लिए लाइन से खड़ी रहीं बसें, जहां के यात्री थे, उस रूट पर नहीं लगाईं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोडवेज परिसर में बृहस्पतिवार को बरहज, बड़हलगंज के अलावा कसया, पडरौना के लिए बसों का अभाव दिखा। इससे यात्रियों को तीन से घंटे तक इंतजार करना पड़ा। समय से बसों का इंतजाम करने में भी जिम्मेदारों ने कोई प्रयास नहीं किया।
देवरिया डिपो में निगम की 69 और अनुबंंधित 129 बसें संचालित हो रही हैं। हालांकि, यात्रियों को पर्याप्त सुविधा दे पाने में निगम के जिम्मेदार पिछड़ जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे रोडवेज परिसर में कुछ ऐसा ही दृश्य दिखा। बड़ी संख्या में बरहज, बड़हलगंज, कसया, पडरौना जाने वाले यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

बरहज से बीआरडी आने वाली बीएससी प्रथम वर्ष की शिवानी यादव ने बताया कि आए दिन यह देखने में आता है कि बरहज के लिए समय से बसें नहीं मिलतीं। वहीं, सुनैना पाठक ने बताया कि दो घंटे तक इंतजार करने के बाद बस नहीं मिलीं। यहां बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। बाथरूम व शौचालय की स्थिति इतनी खराब है कि पूछिए मत। रोडवेज प्रशासन हर साल किराया बढ़ाता रहता है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं यात्रियों को दिया जाता।



स्पीकअप

बरहज जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। सलेमपुर व गोरखपुर के लिए बसें क्रम से लगी हैं। लेकिन, उधर की बसों को अन्य रूटों पर नहीं चलाने से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। डिपो परिसर में कोई व्यवस्था नहीं होने से इंतजार करना भी भारी लगता है।
विज्ञापन

-मो. आमिर, बरहज के यात्री

बड़हलगंज, बरहज, कपरवार जाना हो तो बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कहां के यात्री ज्यादा हैं, इससे रोडवेज के अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है। परिसर में यात्रियों के लि कोई व्यवस्था नहीं है।
-शिव कुमार, बड़हलगंज के यात्री

कोट
माघ मेला में बसों के चले जाने से संचालन व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है। मौनी अमावस्या के बाद बसों के वापस आने के बाद समस्या अपने आप समाप्त हो जाएगी।

राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें