फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया को हराकर मऊ फाइनल में

Thu, 11 Jan 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत रत्न अटल बिहारी वायपेयी स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल
विज्ञापन


देवरिया। बैतालपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के मैदान में चल रहे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में बृहस्पतिवार को मऊ की टीम ने देवरिया को 2- 1 से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।
पहले हॉफ में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी गोल नहीं कर सके। पहला गोल दूसरे हॉफ के बीसवें मिनट में मऊ के खाते में दर्ज किया गया। ग्यारह नंबर की जर्सी में खेल रहे मऊ के साजिद ने टीम के लिए पहला गोल किया। देवरिया के सोलह नंबर जर्सी के खिलाड़ी राजीव कुमार ने तीसवें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी दिला दी। मैच के पैंतीसवें मिनट में मऊ के जर्सी नंबर दो के लेफ्ट आउट खिलाड़ी अब्दुल्ला ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। इस प्रकार मऊ ने देवरिया को 2-1 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान पक्का कर लिया। इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि नीरज शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर को मात देकर नेपाल सेमीफाइनल में

भागलपुर। कस्बे के कालीचरण मेला मैदान के प्रागंण में चल रही राज्य स्तरीय सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को गोरखपुर व नेपाल के बीच हुआ। जिसमें नेपालने गोरखपुर को 4- 0 से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले हॉफ में ही गोलकर नेपाल के खिलाड़ियों ने बढ़त बना ली। नेपाल की टीम ने दूसरे हॉफ में तीन और गोल और कर दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक मोरार उर्फ आईजेक, विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश यादव,राम ईकबाल, सदानंद, संजय यादव थे। अध्यक्षता सुनील पांडेय व निर्णायक की भूमिका अनिल ने निभाई। इस दौरान रामराज यादव, सूर्यदेव यादव, सुशील चौरसिया आदि उपस्थित रहे । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें