भागलपुर मे फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
भागलपुर (देवरिया)। बीजीएम इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरा सेमीफाइनल मैच मऊ और गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें मऊ ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना लिया।
खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्काइब ग्रुप गोरखपुर के चैयरमैन संजय कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के पहले हाफ के 15वें मिनट में मऊ के खिलाड़ी सहजाद ने एक गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मऊ के खिलाड़ियों ने दूसरा गोल मार दिया। काफी प्रयास के बावजूद गोरखपुर की टीम एक भी गोल नहीं मार सकी। इस दौरान डॉ. चतुरानन ओझा, राकेश सिंह, उमानाथ यादव, गुड्डू, दशरथ , मुन्ना, फीरोज , नाजीर अहमद, डॉ. बृजकिशोर सिंह मौजूद रहे।