फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेनाल्टी शूटआउट में मऊ ने लार को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

Sun, 22 Nov 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार रोड। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को धरमेर गांव के धरमेर ग्राउंड में मऊ और लार की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया मगर कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

निर्धारित 90 मिनट का खेल गोल रहित रहने के बाद मुकाबले का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें मऊ की टीम ने लार को चार के मुकाबले पांच गोल से पराजित कर जीत दर्ज की और प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली
मैच के मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले का शुभारंभ कराया।
दोनों टीमों के बीच 45-45 मिनट के दो हाफ में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई हमले किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन गोल का खाता नहीं खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें