फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहविज्ञान की बजाय पहुंचा गणित का पेपर

Wed, 08 Mar 2017 10:41 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरहज। सोनाड़ी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर गृह विज्ञान की जगह गणित का पेपर पहुंचने से गृहविज्ञान विषय की छात्राओं के सामने विकट परिस्थिति पैदा हो गई है। जिससे अभिभावक छात्राओं के भविष्य को लेकर हलकान हैं। जबकि विद्यालय प्रशासन परीक्षा फार्म की सुधार लिस्ट क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे जाने की दुहाई दे रहा है।
विज्ञापन


नगर स्थित श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्रों का परीक्षा केंद्र सोनाड़ी बनाया गया है। प्रवेश पत्र वितरण के दौरान करीब 95 छात्राओं के प्रवेश पत्र में गृहविज्ञान विषय की जगह गणित लिखा हुआ था। जिससे छात्राओं के होश उड़ गए। छात्राओं ने प्रवेश पत्र पर विषय बदले जाने की शिकायत प्रधानाचार्य से की। प्रवेश पत्र पर विषय बदला देख विद्यालय प्रशासन सकते में है।

कक्षा 10 की रिंकी सिंह, साधना, शशिकला, प्रीति गोंड़, सन्नी, सुषमा पासवान, स्मृति चौहान और रीना आदि का कहना है कि सत्र में हम सभी छात्राएं गृह विज्ञान का क्लास किया हैं न कि गणित का। विद्यालय के तरफ से भरे गए परीक्षा फार्म में विषय गृहविज्ञान लिखा था। जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषद के तरफ से परीक्षा केंद्र पर गृहविज्ञान की जगह गणित का पेपर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


बच्चों के भविष्य और परीक्षा छूटने की स्थिति को लेकर अभिभावक परेशान हैं। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक वकेंश्वर मिश्र ने बताया कि बिना प्रश्नपत्र के परीक्षा कराना असंभव है। इस संबंध में डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि विद्यालय के तरफ से भरे गए परीक्षा फॉर्म में चूक के कारण गृहविज्ञान की जगह गणित विषय का कोड भरे जाने से यह समस्या पैदा हुई है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें