फोटो समाचार.........
रुद्रपुर-निबही मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रुद्रपुर। नगर से काम कर घर लौट रहे एक राजगीर मिस्त्री की रुद्रपुर निबही मार्ग पर हादसे में मौत हो गई। वह शनिवार की शाम साइकिल से घर जा रहा था कि बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अमौनी खास गांव के जंगल डोमडीला निवासी रामकेवल गौड़ (58) राजगीर मिस्त्री का काम कर गृहस्थी चलाने में सहयोग करते थे। उनके चार बेटे हैं। सभी की शादी हो गई है। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह शनिवार की सुबह कस्बा में कहीं काम पर गए थे। शाम पांच बजे के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे कि रुद्रपुर-निबही मार्ग पर गांव के समीप बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामकेवल की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन शव को लेकर सीएचसी आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया।