फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकला मशाल जुलूस

Tue, 15 Mar 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
देव‌र‌िया में मशाल जुलूस ‌‌‌न‌िकालते सराफा काराेबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देवरिया में स्वर्ण कारोबारियों ने उत्पाद शुल्क के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। कारोबारियों ने कहा कि सरकार को काले कानून को वापस लेना होगा। 17 मार्च के कार्यक्रम में निर्णय सामने नहीं आया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न इलाकों के स्वर्ण कारोबारियों ने मंगलवार की शाम को धरनास्थल से मशाल जुलूस निकाला। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पर पहुंचें।

इसके पूर्व धरनास्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शंखपाल सराफ ने कहा कि अब आर पार के संघर्ष का समय आ गया है। रामलीला मैदान में 17 मार्च को होने वाला प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन


मंत्री उमाशंकर सराफ ने कहा कि व्यवसायी अपनी ताकत को समझ चुका है। जिला उपाध्यक्ष वासुदेव वर्मा ने कहा कि अरुण जेटली कारोबारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

इस दौरान अजय वर्मा, ऋषि वर्मा, रामायण राव, रमेश वर्मा, पंकज वर्मा, नित्यानंद त्रिपाठी, शिवानंद कुशवाहा, हृदयनारायण जायसवाल, गंगा सागर गुप्त, जवाहर बरनवाल, रंजन बरनवाल आदि रहे।
विज्ञापन


कंचनपुर प्रतिनिधि के अनुसार तरकुलवा, गढ़रामपुर, महुआपाटन बाजार इलाके में बाइक रैली निकाली गई। कारोबारियों ने काला कानून की वापसी की मांग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें