फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारवाड़ी समाज ने निकाली निशान यात्रा, जयश्रीश्याम की गूंज

Sun, 01 Mar 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कप्तानगंज व लक्ष्मीगंज से निकाली गई निशान यात्रा शामिल भक्त।संवाद
विज्ञापन
रामकोला/लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज से शनिवार को मारवाड़ी समाज की तरफ से निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नृत्य करते हुए लक्ष्मीगंज बाजार पहुंचे। इसके बाद यह निशान यात्रा रामकोला के श्याम मंदिर पहुंचा। निशान यात्रा के दौरान श्याम भक्त करीब 14 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान भक्तिगीतों की धुन पर झूमते दिखे। यात्रा के दौरान जयश्रीश्याम प्रभु के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

फागुन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत सुबह कप्तानगंज से शुरू हुई। यात्रा के दौरान श्याम भक्त भक्तिगीतों की धुन पर झूमते हुए लक्ष्मीगंज बाजार पहुंचे। से हुई। श्रद्धालु गुलाल उड़ाते, भजन गाते और नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। यात्रा में महिला, पुरुष, युवक-युवतियों के साथ छोटे बच्चे भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। लक्ष्मीगंज से निशान यात्रा रामकोला के श्याम मंदिर परिसर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने श्याम प्रभु का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्याम बाबा के चरणों में निशान अर्पित किया।
इस दौरान पंकज पोद्दार, अरविंद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, प्रतीप अग्रवाल, श्याम बदन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, श्यामा अग्रवाल, योगेन्द्र गर्ग, ओंकार अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, महावीर जायसवाल, सरिता गर्ग, सुनीता देवी, रंजना, ममता, विनीता, महिमा, कविता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें