पांच पिस्टलों के साथ दिखा विवाहिता का कथित प्रेमी। स्रोत सोशल मीडिया
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
- एक युवक का फोटो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर असलहों के साथ हो रहा है वायरल
- वायरल फोटो की अमर उजाला पुष्टि नहीं कर रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का क्षेत्र के एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए प्यार हुआ। दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ती गईं। अब प्रेमी विवाहिता का अश्लील वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा है। इन दिनों प्रेमी की एक फोटो पांच पिस्टलों के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। उधर, थानेदार मामले में जांच पड़ताल करने की बात कह रहे हैं।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को क्षेत्र के एक गांव के युवक से सोशल मीडिया के जरिये प्यार हुआ। प्रेमी ने विवाहिता को प्यार के जाल में फंसाकर उसका कुछ अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। अब उसी के सहारे वह विवाहिता को ब्लैक मेल कर रहा है। बृहस्पतिवार को एक तथाकथित प्रेमी का पांच पिस्टलों के साथ लगा फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ब्लैकमेलर प्रेमी का फोटो, असलहे और राजपूत ब्रांड लिखा फोटो के साथ दिख रहा है। अब हकीकत क्या है और वायरल फोटो कैसा है। यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। वैसे इस फोटो की पुष्टि अमर उजाला नहीं कर रहा है।
थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि विवाहिता ने एक नंबर दिया है। उसकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। फोटो कैसा वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने भी फोटो वायरल की किसी जानकारी से इन्कार किया।