फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, प्राथमिकी

Mon, 02 Feb 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के भैया फुलवरिया गांव निवासी शशिकपूर पुत्र रामअयोध्या गोंड़ की पत्नी रिंकी का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भैया फुलवरिया निवासी शशिकपूर की शादी छह अप्रैल 2025 को बरियापुर थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी धनेश गोंड़ की पुत्री रिंकी से हुई थी। लोगों के अनुसार मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर पुत्री की गला दबाकर हत्या करने और शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
हालांकि रिंकी की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। घटना को लेकर सभी हतप्रभ हैं। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति शशिकपूर, श्वसुर रामअयोध्या, भसुर ऋषिकपूर, जेठानी बिंदा देवी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें