खामपार। बिहार के सिवान जनपद के मैरवा पुरानी बाजार निवासी चंद्रावती देवी ने खामपार पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपनी पुत्री और उसके तीन बच्चों के लापता होने की जानकारी दी है। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।
चंद्रावती देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री की शादी खामपार थाना क्षेत्र के शंभू बनकटा निवासी एक युवक से हुई थी। विवाहिता की दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। आरोप है कि पति आए दिन उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। 29 मई से उनकी पुत्री तीनों बच्चों सहित अचानक लापता है। थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।