फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। बलुवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने विवाहिता बेटी की दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद बुधवार को हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलुवा गांव निवासी राजेंद्र यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार साल पहले उन्होंने इकलौती बेटी संगीता की शादी सवरेजी गांव के निखिल यादव से की थी। संगीता के एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार को उसका पति इलाज कराने के बहाने चार पहिया वाहन से उसे देवरिया ले जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पति ने संगीता को वाहन से धक्का दे दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद पति शव लेकर गांव पहुंच गया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें